शायद यह फोटो देख आप भी समझ गए होंगे की मैं क्या कहना चाहता हूँ जी हाँ यह एक वास्तविक सचाई है एक मेहनत करने वाले इन्सान के लिए मेहनत करने के बाद मखमली बिस्तर के कोई मायने नहीं रहते उसे तो जहाँ जगह मिल जाये व्ही उसका ऐ सी युक्त कमरा और मखमली बिस्तर बन जाता है यह फोटो जुलाई महीने की एक दोपहर की है चंबा के चोगन में मिंजर का मेला चल रहा था मैं मेले में घूमने निकला तो मेरी नजर इस मोर पंखिया बेचने वाले पर पड़ी इसे भरी दोपहर में भारी गर्मी के बीच भी इत्मीनान से सोता देख मुझे यह एहसास हुआ की चाहे लोग करोड़ो रुपयों से अपने लिए आलिशान मकान बनवा ले चाहे घरो में पूरा ऐ सी सिस्टम भी लगवा ले लेकिन इस पंखिया बेचने वाले की तरह सकूंन से वो शायद ही कभी सो पायें…………………….
Advertisement




